सिविल लाइन इलाके में शनिवार शाम हथियारबंद
बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया। विरोध करने पर
बदमाशों ने घूंसा मारकर नाक की हड्डी भी तोड़ डाली।
पीड़ित जान बचाने के
लिए भागा तो बदमाशों ने पीछे से उस पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली
पीड़ित श्याम (36) को नहीं लगी।
वारदात के
बाद बदमाश 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित
पास खड़ी पीसीआर वैन के पास पहुंचा।
गंभीर हालत में उसे परमानंद अस्पताल
में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सेंट स्टीफन रेफर कर दिया गया। सिविल
लाइन थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।