फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को टॉफी दिलाकर बहन से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के मामलों में बढ़ती सजा और पुलिस के सख्त रवैये के बाद भी शायद अपराधियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में आए दिन हो रही रेप की वारदातें तो कुछ ऐसा ही कहती हैं।
विज्ञापन


रेप का एक ऐसा ही मामला गुड़गांव में प्रकाश में आया। पटेल नगर में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने टॉफी का लालच देकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची की चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़ उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

टॉफी द‌िलाकर भाई को भेजा घर

जानकारी के अनुसार पीड़िता का पिता शनिवार को अपनी बेटी और नौ वर्षीय बेटे के बाल कटवाकर उन्हें घर के पास छोड़ गया था। घर से कुछ ही दूरी पर आरोपी पप्पू ने बच्ची को दस रुपये का नोट दिखाया।

टॉफी दिलाने के बाद आरोपी ने उसके भाई को घर भेज दिया जबकि बच्ची को अपने साथ ले गया। घर से कुछ ही दूरी पर एक सुनसान प्लॉट में आरोपी ने बच्ची को ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

थोड़ी देर बाद जब पीड़िता का भाई घर पहुंचा तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई। इस पर जब उसकी मां बाहर निकली तो उसे कुछ ही दूरी पर उसे बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

लोगों को आरोपी ने जमकर पीटा

बच्ची की च‌िल्लाने की आवाज सुनकर जब बच्ची की मां ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो उसकी बच्ची खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी हुई मिली। महिला को आता देख आरोपी मौके से भागने लगा।

इस पर पीड़िता की मां ने उसका पीछा करते हुए कुछ दूरी पर पकड़ लिया। महिला का शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी को घेरते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों के साथ पीड़िता के पिता आरोपी को पकड़कर सिविल लाइन थाना ले गए।

पुलिस ने आरोपी की पहचान बिहार के गांव निर्मली, जिला सुपौल निवासी पप्पु कुमार (28) के रूप में की है। महिला एएसआई सरोज के अनुसार पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें