फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डरः नई दुकान खरीदी है। हां। ये लो प्रसाद

Fri, 03 Jan 2014 10:44 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सारन थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार तीन लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


हमलावर युवक नशे में धुत बताए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।

पर्वतीया कॉलोनी में रहने वाला संजय सारन स्कू ल पर बने अपने दोस्त राजेश के साइबर कैफे पर बैठा हुआ था।

इसे भी पढ़ें: कोठे में घुसकर सेक्स वर्कर की हत्या

संजय ने तीन दिन पहले ही अपनी कंपनी से त्यागपत्र देकर राजेश के साथ साइबर कैफे में काम करने का फैसला किया था। इस सिलसिले में वह शाम साढे़ सात बजे साइबर कैफे में आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन बाइक सवार आए और संजय से पूछा यह दुकान तुमने खरीदी है। संजय ने जवाब दिया कि हां, मैंने खरीदी है। इस पर बाद तीनों ने कहा कि आओ तुम्हें प्रसाद खिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनमें से एक युवक ने संजय के कनपटी पर कट्टा लगा दिया। संजय ने कट्टा छुड़ाने का प्रयास किया तभी दूसरे युवक ने कट्टा निकालकर संजय पर गोली चला दी।

गोली मारने के बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। गोली लगने के बाद संजय को इलाज के लिए एस्कोर्ट्स अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सारन थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें