फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी में सेंध लगाकर चोर ले उड़े गहने, बिस्तरे और नल की टोंटियां

Fri, 03 Jan 2014 09:26 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने फेज-3ए की कोठी को अपना शिकार बनाते हुए ताले तोड़कर सोने के गहने से लेकर बिस्तरे और टोटियां तक उड़ा ले गए। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फेज-3ए के मकान नंबर-141 को चोरों ने अपना निशाना बनाया। फेज-7 स्थित खुराना स्वीट्स के मालिक अमरजीत सिंह ने बताया कि फेज-3 में उनका घर है। वहां उनकी मां रहती है।

पिछले दस दिनों से मां उनके सेक्टर-80 में बने नए मकान में आई हुईं थीं। इसी बीच चोरों ने घर को निशाना बनाया। उन्हें घटना की जानकारी वीरवार सुबह पता चली।
विज्ञापन


जब वह घर आए तो देखा की घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर से कई चीजें गायब थीं। आलमारियों के ताले टूटे हुए थे।

चोरों ने पूरी तसल्ली से घटना को अंजाम दिया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर तोले के तीन गहने, बिस्तरे, बाथरूम की टोटियां, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा तक चोरी कर ले गए। इसके अलावा 27 हजार की नगदी भी ले गए।

लोगों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले फेज-3ए में कारों के शीशे तोड़े कर सामान चोरी करने की कोशिश भी की गई थी। इसके चलते लोग हर टाइम मुश्किल में रहते हैं। लोगों ने एसएसपी से मंाग की है कि इलाके में रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें