फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर 13 दिन तक किया रेप, फेंके जाने के बात बताई दर्दभरी दास्तां

Thu, 28 Dec 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिमी जिले के सुभाष प्लेस थाना इलाके में किशोरी को बाजार से अगवा कर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने करीब 13 दिन तक किशोरी को मकान में बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन


सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक को मंगलवार को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपना हुलिया बदलकर मध्यप्रदेश में स्थित अपने गांव में छिपा था। पुलिस के मुताबिक  पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ सुभाष प्लेस में रहती है।

वह कुछ दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर सुभाष प्लेस थाना पुलिस अपहरण का मामला दर्जकर जांच कर रही थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि किशोरी के घर के पास चौकीदारी की नौकरी करने वाला आशाराम (32) भी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण क‌िया

आशाराम को पकड़ने लिए सुभाष प्लेस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की देखरेख में एसआई विनोद, एएसआई पार्वती, हवलदार मुनेंद्र की टीम बनाई गई। पुलिस का दवाब पड़ने के चलते आरोपी किशोरी को रोहिणी में छोड़कर चला गया था।

घर पहुंची किशोरी ने बताया कि बाजार में आशाराम ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया था। आरोपी उसे बुद्घ विहार स्थित एक मकान में रखा। आरोपी हर रोज उसके साथ दुष्कर्म करता था।

किशोरी ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर में दुष्कर्म व पोक्सो आदि की धाराएं जोड़ी। इसके बाद आरोपी आशाराम को मंगलवार को पन्ना, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें