फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक से तंग आकर मेट्रो के आगे कूदा!

Wed, 19 Mar 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने मेट्रो रेल के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके दोस्त संजयपाल ने बताया कि उसका पुराना मकान मालिक उसे परेशान कर रहा है, जिसकी वजह से वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिहार के जिला औरंगाबाद निवासी रमेश पाल (40) दिल्ली स्थित मंगोलपुरी में किराए के मकान में रहता था। उसके परिवार में पत्नी चिंता देवी और तीन बच्चों थे। वह मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें:आपको हैरत में डाल देगी इन 4 शराबियों की करतूत

मंगलवार को वह सेक्टर 5 हरौला में रहने वाले अपने साले संजय पाल से परिवार समेत मिलने आया था। रात करीब 9.15 बजे वह सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन पर बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन की ओर से आ रही मेट्रो के आगे कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रैक पर हादसे की घटना से स्टेशन में हड़कंप मच गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसकी सूचना थाना सेक्टर 20 पुलिस को दी और पीछे से आ रही मेट्रो को रोक दिया गया। सीओ सिटी फर्स्ट शिवराम यादव ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव स्टेशन से करीब 500 मीटर आगे ट्रैक पर मिला है। मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। मृतक के पास मेट्रो का टोकन भी मिला है।

सीसीटीवी से नहीं हुआ स्पष्ट
पुलिस के मुताबिक घटना मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म से करीब 500 मीटर आगे ट्रैक पर हुई है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों से कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। सभी कैमरे एक बार फिर से खंगाले जाएंगे। बताया जाता है कि मृतक सेक्टर-18 मेट्रो के रास्ते व कुछ दूरी तक बॉटेनिकल गार्डन ट्रैक की ओर बढ़ा था। हालांकि, मेट्रो प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें