फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के अधिक दाम सुन किया युवक ने रेहड़ी वाले के साथ की ऐसी हरकत

Fri, 11 Aug 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आनंद पर्वत इलाके में प्याज के अधिक दाम सुनते ही एक युवक ने रेहड़ी वाले पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कंचन(22) परिजनों के साथ टाली बस्ती आनंद पर्वत इलाके में रहता है। वह रेहड़ी पर फेरी लगाकर सब्जी बेचता है। बृहस्पतिवार रात वह रेहड़ी पर प्याज लेकर नेहरू नगर गली नंबर 9 में पहुंचा। एक युवक ने उसे आवाज दी। कंचन ने रेहड़ी रोक दी।

युवक कंचन के पास आया और प्याज का दाम पूछा। प्याज की कीमत 25 रुपये किलो बताने पर अचानक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कंचन को जख्मी हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें