फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईस जादे ने एमजी रोड पर जमकर मचाया उत्पात, पुलिस ने पकड़ा तो झाड़ने लगा रौब

Sun, 02 Jul 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गुरुग्राम-महरौली रोड पर शुक्रवार की देर शाम नशे में चूर एक रइसजादे ने जमकर हंगामा किया। नशे में टल्ली युवक ने  खुद को एक पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पुलिस पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। नशे में धुत्त युवक ने न सिर्फ पुलिस के साथ बदसलूकी की बल्कि अपशब्द  भी कहे। 
विज्ञापन


अब इस पूरे मामले में पुलिस पूरी तरह से मौन हो गई है। बताया जाता है कि बाद में इस मामले को रफादफा कर दिया गया। हालांकि पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से लगातार बच रहे हैं।  शुक्रवार की शाम पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान पुलिस एमजी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक लाल रंग की मारूति ब्रेजा कार आकर रूकी। बताया जाता है कि कार सवार युवक नशे में था।

 जब पुलिस ने चालान करने की कार्रवाई शुरू की तो कार सवार युवक ट्रैफिक पुलिस पर आग बबूला हो गया और हंगामा शुरू कर दिया। युवक ने खुद को एक पूर्व मंत्री रिश्तेदार बताते हुए पुलिस के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इस हाई प्रोफाइल हंगामे के दौरान पुलिस पूरी तरह मूकदर्शक बनी रही। बाद में पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर उसे हिरासत में लिया गया। जिसे पुलिस ने छोड़ दिया। कमिश्ररी की पुलिस इस मामले में अब कुछ भी बोलने से कतरा रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एम जी रोड पर यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में बॉलीवुड गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। कुछ दिन पहले ही सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया अपनी मर्सिडीज कार से एमजी रोड पर दिल्ली की तरफ से आ रहे थे। उनके पीछे एक अन्य गाड़ी में कुछ बाउंसर सवार थे।

जैसे ही फाजिलपुरिया गाड़ी चलाते हुए सहारा मॉल के पास पहुंचे तो वहां नाका लगाए खड़ी पुलिस ने उनकी कार को रुकवाया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि फाजिलपुरिया ने शराब पी रखी है। हालांकि इस बात से वह इंकार करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें