फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में एसी चलाकर सो रहे चालक की दम घुटने से मौत

Thu, 25 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके में कार में एसी चलाकर सो रहे चालक की दम घुटने से मौत हो गई। कार अंदर से लॉक थी। मैकेनिक की मदद से दरवाजा खुलवाकर शव निकाला गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नानू उर्फ शेखर (40) कड़कड़डूमा गांव में किराये के घर में रहता था। घर के पास ही नानू की बहन व मौसी रहती थी। नानू की पत्नी विवाद के बाद उसे छोड़कर चली गई थी। नानू पिछले 10 साल से रेडियो टैक्सी चला रहा था। परिजनों के मुताबिक अक्सर वह घर के आसपास टैक्सी खड़ी कर उसमें एसी चलाकर सो जाता था।

 इधर मंगलवार रात 10.35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खड़ी कार में चालक की सीट पर एक आदमी अचेत पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा खुलवाया तो नानू का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा था, 10 से 12 घंटे पहले उसकी मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात से कार स्टार्ट थी, दिन में सीएनजी व पेट्रोल खत्म होने के बाद बंद हो गई। पुलिस आशंका जता रही है कि एसी चलाने के दौरान दम घुटने से नानू की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें