फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स वाइफ करती थी ऐसी हरकतें कि तंग आकर कर ली खुदखुशी, 13 पन्नों का मिला सुसाइड नोट

Wed, 20 Dec 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भजनपुरा में तलाकशुदा पत्नी से परेशान एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कटकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त अरविंद भारती (34) के रूप में हुई है। 15 दिसंबर को शव अशोक नगर ट्रैक से बरामद हुआ।
विज्ञापन


मरने से पहले उसने घर पर 13 पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ा। वहीं परिजनों को डाक से 6 और 4 पेज के दो सुसाइड नोट और मिले, जिसमें उसने परिजनों से माफी मांगते हुए पूर्व पत्नी ऋचा ठाकुर उर्फ काजल को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी छानबीन की बात कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, अरविंद परिवार के साथ सी-5/17 यमुना विहार में रहता था। परिवार में पिता राधे श्याम भारती, दो भाई और एक बहन है।
विज्ञापन


अरविंद पेशे से वकील था। वह जसोला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 2008 में अरविंद की मुलाकात सुभाष विहार निवासी ऋचा ठाकुर उर्फ काजल से हुई। दोनों में प्यार हुआ, जून 2008 में प्रेम विवाह कर लिया।

काजल का रवैया उसके लिए अच्छा नहीं रहा

अरविंद का आरोप था कि शुरुआत से ही काजल का रवैया उसके व परिवार के लिए अच्छा नहीं रहा। कुछ दिन बाद अरविंद ने परिवार से अलग किराये का मकान लेकर रहना शुरू कर दिया। इसके बाद भी काजल का रवैया ठीक नहीं हुआ। वह झगड़ा करने लगी। उनकी बेटी भी हुई, लेकिन बावजूद ऐसा ही चलता रहा।

झगड़ा इस कदर बढ़ा कि काजल ने अरविंद व उसके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का झूठा मुकदमा दर्ज करा लिया। कई साल चले मुकदमे के बाद आखिर कोर्ट ने 2013 में अरविंद के पक्ष में फैसला सुनाया।

नवंबर 2016 में काजल व अरविंद का तलाक हो गया। इसके बाद भी काजल ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा। अप्रैल 2017 में अरविंद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया, जिसके बाद वह 15 दिन जेल में बंद रहा।
विज्ञापन

दफ्तर पहुंचकर किया हंगामा

तलाक
अरविंद के भाई नितिन ने बताया कि 13 दिसंबर को वह दफ्तर के लिए घर से निकला था। उस दिन उसकी पूर्व पत्नी काजल जसोला स्थित दफ्तर पहुंच गई। वहां उसने हंगामा किया। वह जबरन अरविंद का बैग अपने साथ ले गई।

उसमें लैपटॉप, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आईडी, चेक बुक, किसी कंपनी का 32 लाख रुपये का चेक व अन्य सामान था। अरविंद ने इस संबंध में सरिता विहार थाने में शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। घटना से अरविंद परेशान हो गया।

14 दिसंबर की शाम को वह घर पहुंचा। उसके बाद कहीं चला गया। परिजनों ने उसकी तलाश की। गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। 15 दिसंबर को रेलवे पुलिस ने अरविंद के घर उसकी मौत की सूचना दी। आरोप है कि काजल छोटी-छोटी बात पर पीसीआर कॉल कर देती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें