ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान देे दी। पुलिस के मुताबिक, युवक को शराब पीने की लत थी और अक्सर शराब के लिए रुपये न मिलने पर परिजनों से झगड़ा करता था। रुपये नहीं देने पर वह सुसाइड की धमकी देता था।
इस बार युवक नेे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस को युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक, सादुल्लापुर गांव में रहने वाला व्यक्ति रामनिवास के दो बच्चे हैं। पति के कमाई न करने के कारण पत्नी मजदूरी कर परिवार के खर्च में हाथ बंटाती है।
शनिवार रात युवक का शव पंखे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि पड़ताल में पता चला कि युवक पहले भी सुसाइड की धमकी देे चुका था और शनिवार को भी खाट पर चढ़कर धमकी दे रहा था।
ईकोटेक-3 थाना एसएचओ बलवान सिंह ने कहा कि शनिवार को उसने शराब पी हुई थी और रुपये नहीं देने पर फांसी लगाने की धमकी दे रहा था। परिजनों ने इसे हलके में लिया, लेकिन कुछ देर बाद फांसी पर लटक गया।