फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 19 विदेशी महिलाएं और व एक बच्चा बरामद 

Tue, 23 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


वसंतकुंज व मालवीय नगर में पुलिस व एफआरआरओ की संयुक्त छापेमारी
-19 महिलाएं और व एक बच्चा बरामद, पुलिस ने सभी को एफआरआरओ को सौंपा      
-स्थानीय लोगों का दबीं जुबा में आरोप सैक्स रैकेट चला रही थी महिलाएं      
-सभी महिलाएं मध्य एशियाई देशों की रहने वाली, एफआरआरओ कर रहा है मामले की छानबीन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर सोमवार को दिल्ली पुलिस व एफआरआरओ (फॉरनर रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसेस) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 19 महिलाओं व एक बच्चे को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


मालवीय नगर और वसंतकुंज इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अवैध रूप से रह रही सभी महिलाएं अलग-अलग मध्य एशियाई देशों की रहने वाली हैं। स्थानीय लोग दबीं जुबान में महिलाओं द्वारा सैक्स रैकेट चलाने की बात रहे थे। हालांकि इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
  
दक्षिण जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर व वसंतकुंज में कुछ विदेशी अवैध रूप से रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस के 100 से अधिक कर्मियों के साथ एफआरआरओ की संयुक्त टीम ने महिला अपराध शाखा एसीपी अपूर्वा गुप्ता की देखरेख में दोनों परिसरों में छापेमारी की।
विज्ञापन


दोनों जगहों से महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान सभी महिलाएं भारत में रहने के लिए अपना वैध वीजा नहीं दिखा पाईं। छानबीन के बाद सभी 19 महिलाओं व एक बच्चे को एफआरआरओ को सौंप दिया गया।

इधर, स्थानीय लोगों का आरोप था कि छापेमारी वाली एक जगह जहां महिलाएं रह रही थी, उसका मालिक दिल्ली पुलिसकर्मी है। इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि मकान मालिकों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें