शादी का झांसा देकर एक उद्योगपति महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथिततौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार रात महिला ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूर्यकांत त्रिपाठी ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि सूर्यकांत ने महिला को बताया कि वह कुंवारा है। महिला के पति की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।