फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज के लिए पैसे न होने पर मजबूरन शुरु कर दी स्नैचिंग

Sun, 12 Feb 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
द‌िल्ली में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने दो ऐसे झपटमारों को दबोचा है जो शादी करने के लिए झपटमारी कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ पौवा (27) और आलम (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

  दरअसल, रोहित को कोर्ट मैर‌‌िज करनी थी। इसके लिए वकील पंद्रह हजार रुपये मांग रहा था। उन रुपयों को इकट्ठा करने के लिए रोहित झपटमारी कर रहा था। वहीं आलम भी अपनी दूसरी शादी के लिए रुपये इकट्ठे करने के लिए झपटमारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक व चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि शुक्रवार को एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) को सूचना मिली थी कि भजनपुरा इलाके के नूर-ए-इलाही चौक के पास दो झपटमार चोरी के मोबाइल फोन बेचने आने वाले हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चोरी की एक बाइक बरामद हुई

snatching
सूचना के बाद इंस्पेक्टर राजेंद्र दूबे व अन्यों की टीम ने रोहित व आलम को दबोच लिया। उनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई। छानबीन के दौरान पता चला कि बाइक को जीटीबी एंक्लेव इलाके से चोरी किया गया था।

इसी बाइक पर झपटमारी की जाती थी। आलम बाइक चलाता था, जबकि पीछे बैठा रोहित सड़क पर मोबाइल की झपटमारी करता था। आरोपी रोहित नंद नगरी थाने का बीसी है।

इससे पूर्व वह नंद नगरी व एमएस पार्क में लूटपाट के छह मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें