फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवस के अंधे को नहीं दिखी मासूम की उम्र

Sun, 16 Mar 2014 04:16 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के झाड़सा गांव में चार वर्षीय एक बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बच्ची के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने युवक की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बिहार के सिवान जिला निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ झाड़सा गांव में रहता है। शुक्रवार की सुबह उसने अपनी चार वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रहने वाले चाचा को बुलाने भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पकड़ने गई थी आरोपी, खुद ही घायल हुई पुलिस

आरोप है कि जब बच्ची जा रही थी तो पड़ोस में रहने वाले युवक विरेंद्र ने उसे जबरदस्ती पकड़ अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया।

लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उन्होंने आरोपी की बुरी तरह पिटाई कर डाली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को उसके मां के हवाले करने के बाद आरोपी बिरेंद्र (25) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बच्ची की मां के बयान पर उसके खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें