सेक्टर-5 में एक व्यक्ति ने पत्नी से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-20 कोतवाल राशि अली ने बताया कि हरौला निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनका दोस्त पड़ोस में किराये पर रहता है।
आरोप है कि 4 नवंबर की रात करीब 2 बजे पीड़ित काम पर गया हुआ था तो रात में दोस्त घर में किसी काम के बहाने घुस गया और पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी को पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने फोन पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।