ट्रक और कार से प्रतिबंधित पशु बरामद
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर दो बजे पशुओं से भरा ट्रक और एक कार को पकड़ लिया। इन वाहनों से 39 पशु बरामद किए गए, जिनमें तीन मृत पाए गए। क्षेत्र के गांव खेड़ा बझेड़ा में एसओ ओम प्रकाश गौतम एसआई अनित कुमार को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पशुओं भरा ट्रक पकड़ आ रहा है। इस पर एसओ ओमप्रकाश ने पुलिस फोर्स को आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए लगा दिया। इसी दौरान एक ट्रक आता दिखाई दिया तो उसको पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन ट्रक चालक और उसका मालिका ट्रक छोड़कर भाग निकले। जब पुलिस थाने पर ट्रक लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। एसआई अनित कुमार ने कार को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने कार को दौड़ा दिया। इस पर एसआई अनित कुमार और एचसीपी सुभाष शर्मा ने कार को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने कार मालिक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने ट्रक से 35 प्रतिबंधित पशु बरामद किए, जिनमें तीन मृत मिले तथा कार से भी चार पशु बरामद किए। पकड़े गए पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिए गए। पकड़ा गया कार चालक यामीन पुत्र हैदर खान निवासी किराएदार हाजी अस्वाक मोहल्ला टंडोला थाना टांडा जिला रामपुर का रहने वाला है। एसओ ओम प्रकाश गौतम ने बताया की कार चालक यामीन सहित चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।