फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा : जान मोहम्मद की गिरफ्तारी के लिए 15 परिवार करेंगे अनशन

Tue, 20 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड में गोहत्या के आरोपी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 15 परिवार अनशन की तैयारी कर रहे हैं। इस पर बुधवार को बैठक होगी। 
विज्ञापन


बिसाहडा के सूरजपाल ने इकलाख के परिजनों के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज कराया है । जिला अदालत के आदेश पर इकलाख के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग पर इकलाख के परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

हाईकोर्ट ने परिजनों की गिरफ्तारी तो रोक दी लेकिन इकलाख के भाई जान मोहम्मद को इससे बाहर रखा। इसके बावजूद पुलसि ने अभी तक जान मोहम्मद को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मांग पर ग्रामीण पुलिस और प्रशासन दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बैठक कर तय करेंगे तिथि

बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भी ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे, लेकिन उनके न होने से नहीं मिल पाए। इससे निराश गांव के 15 परिवार के सदस्य अनशन पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं। 

इसकी गोपनीय बैठक भी हुई है। बुधवार को फिर बैठक होगी। जिला प्रशासन से मिलकर ग्रामीण अपनी मांग रखेंगे। मांग पूरी न होने पर अनशन करेंगे। वहीं, इकलाख हत्याकांड के आरोपी हरिओम की जमानत अर्जी पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई को लेकर गांव के लोग इलाहाबाद पहुंच रहे है।

संजय राणा के बाग से तीस लाख रुपये के पेड़ चोरी
बिसाहडा कांड के आरोपी विशाल के पिता संजय राणा मामले की पैरवी में लगे हैं। इस बीच संजय राणा के बाग से सागौन के बीस पेड़ चोरी हो गए, जिसकी कीमत करीब लाखों रुपये बताई जा रही है। संजय राणा ने बताया कि पेड़ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें