फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18वीं मंजिल से गिरकर नौकरानी की मौत

Wed, 07 Jun 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहुमंजिला रिहायशी सोसायटी की 18वीं मंजिल से गिरकर बुधवार तड़के एक नौकरानी की मौत हो गई। मामले में नौकरानी के परिजन ने थाना फेज तीन पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजीडेंसी में हुआ है। यहां बरेली का एक परिवार 18वीं मंजिल पर रहता है। इनके घर में बरेली की ही रहने वाली 18 वर्षीय चुनमुन पिछले लगभग दो साल से काम करती थी। बुधवार तड़के वह बालकनी से नीचे कूद गई। खून से लथपथ हालत में गार्डों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। 

बेटी की मौत की सूचना पाकर उसके माता-पिता भी बुधवार दोपहर नोएडा पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले बेटी घर आई थी। वह वापस नोएडा नहीं जाना चाहती थी। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने और कुछ कमाने के लालच में उन लोगों ने जबरन बेटी को वापस काम पर भेज दिया। 
विज्ञापन


परिजन ने आशंका जताई है कि इसी वजह से चुनमुन ने 18वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की है। मामले में पुलिस को पीड़ित परिवार की तरफ से फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं से हादसे की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें