फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः 'तीसरे' के आने से प्रेमी बन गया हैवान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बिंदापुर इलाके में युवती की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। लिव इन रिलेशन में रहने वाले युवक ने दोस्त के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


आरोपी युवक एक व्यवसायी से युवती का संपर्क बढ़ने से परेशान था।

पुलिस ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आयानगर निवासी गुलफाम (18) और उसके साथी सेक्टर-10 गुड़गांव निवासी मोहम्मद रफीक(19) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कॉल सेंटर में काम करती थी लड़की

2 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंदापुर के सुखीराम पार्क के एक मकान के बंद कमरे से बदबू आ रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में अलमारी से 18 वर्षीय युवती का शव बरामद किया था। युवती विकासपुरी स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी।

जांच के दौरान पता चला कि युवती के साथ गुलफाम नाम का युवक रहता था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे साथी समेत धर दबोचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें