फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ ने ढाई लाख में मासूम को बेचा!

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल पहले गायब हुए पांच साल के हिमांशु की बुआ ने उसे ढाई लाख में बेचे जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


हिमांशु के पिता श्रीचंद ने आरोप लगाया कि बच्चे के गायब होने के बाद उसकी बहन की कई बातों पर उसे शक हुआ और उसने इस बात जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची।

हालांकि अब दोबारा पुलिस पीड़ित बच्चे की बुआ मुन्नी देवी (48) और उसके पति किशोरी लाल (51) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिमांशू का ही है कंकाल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपति को बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे उनके घर से ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस को कंकाल की एफएसएल और डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। ताकि साबित हो सके कि कंकाल पांच साल के हिमांशु का ही है।

हालांकि हिमांशु के पिता श्रीचंद का कहना है कि कंकाल उसके बेटे का ही है। उसने हिमांशु के जूते से उसकी पहचान की है। उसने बताया कि 26 सितंबर 2009 को वह हिमांशु को रामलीला दिखाने के लिए ले गया था।

जहां से हिमांशु बुआ के घर चला गया। उसके बाद से ही वह लापता हो गया। श्रीचंद ने बताया कि जब वह पुलिस से इसकी शिकायत कर रहा था तो मुन्नी ने उसे पुलिस से यह बताने से मना कर दिया था कि हिमांशु उसके घर से गायब हो गया है।
विज्ञापन

ये हैं क्लू, इससे पकड़ी गई बुआ

कुछ दिन बात मुन्नी ने उसे बताया कि गाजियाबाद की एक महिला के पास हिमांशु है और महिला ढाई लाख रुपये मांग रही है।

जब मुन्नी से उस महिला के बारे में पूछा गया तो उसने यह कहकर बात को टाल दी कि उसने गली में इस तरह की बात सुनी है।

एक बार तो उसने हिमांशु को ढाई-तीन लाख में बेचे जाने की बात कही थी। इन सब बातों से उसे मुन्नी पर शक हुआ और उसने पुलिस को सारी बातें बता दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें