राजधानी में बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर तीन वारदात को अंजाम दिया। द्वारका में आईबी के अधिकारी से लूटपाट की, वहीं नॉर्थ रोहिणी में दिल्ली पुलिस के सिपाही को ही निशाना बनाया।
उत्तम नगर में भी रिवाल्वर के दिखाकर एयरफोर्स के रिटायर कर्मी को लूट लिया। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार, पहला मामला द्वारका नॉर्थ इलाके का है।
दिनेश प्रताप (52) सेक्टर-3 द्वारका में नेशनल अपार्टमेंट में रहते हैं। वह आईबी में ज्वाइंट डिप्टी डॉयरेक्टर के पद पर हैं। बुधवार रात काम खत्म करने के बाद वह मेट्रो से सेक्टर-13 मेट्रो स्टेशन पहुंचे।
जहां से वह पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए बाइक पर सवार तीन युवक बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात थे। दूसरा मामला रोहिणी नॉर्थ का है।