फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने इंजीनियर को लूटा

Wed, 30 Jul 2014 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कार सवार बदमाशों ने निजी कंपनी के एक इंजीनियर से चार हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित कोतवाली के चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

पढ़ें:कार का शीशा तोड़कर उड़ा दिए दो लैपटॉप

मूलरूप से अलीगढ़ जिले के स्यारौल गांव निवासी रघुवंश रत्न दनकौर स्थित एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। रघुवंश ने बताया कि 20 जुलाई की शाम कंपनी से ड्यूटी पूरी होने पर किसी काम से दनकौर की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे तभी कार सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे पर्स और मोबाइल लूट लिया।

पढ़ें:'दहेज लाओ नहीं तो जान से मार देंगे'

पर्स में करीब चार हजार की नगदी और जरूरी कागजात रखे थे। पीड़ित का आरोप है कि मामले की शिकायत करने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

वहीं दूसरी और पुलिस का कहना है कि आज ही पीड़ित की तहरीर मिली है। अब मामले की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें