फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सोने के कंगन उतारने से होगी माता की कृपा’- आपसे कोई कहे ऐसा तो हो जाएं सावधान

Mon, 06 Nov 2017 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

‘सोने के कंगन उतारने से होगी माता की कृपा’- आपसे कोई कहे ऐसा तो हो जाएं सावधान
- एनआईटी-5 में महिला को संकट दूर करने का झांसा दे ठगे जेवर

- एक सप्ताह में इस तरह से ठगी की आधा दर्जन घटनाएं
- पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
विज्ञापन
gold loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘आंटी जी, आपके परिवार पर गंभीर संकट है और आप ने जो ये सोने के कंगन और अंगूठी पहन रखी है उसे उतार देंगी तो माता की कृपा होगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा।’
विज्ञापन


एनआईटी-5 में घर के पास पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने जा रही एक महिला को परिवार पर आए संकट को दूर करने का झांसा देकर दो लोग जेवर उतरवा ले गए। घटना की शिकायत थाना एनआईटी पुलिस में की गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले एक सप्ताह में ठगी की इस तरह से आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं, मगर पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

युवकों ने यहां-वहां की बातें कर उन्हें उलझा लिया

एनआईटी-5 गुरुद्वारा इद्रखेल के पास विनोद टेंट हाउस के मालिक प्रेम खुराना ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी ऊषा खुराना पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने गई थीं। इस दौरान एक युवक उनके पास आया और रास्ता पूछने लगा।

महिला जानकारी नहीं होने की बात कह कर पास की एक दुकान पर धूप अगरबत्ती लेने चली गई। वह युवक भी उनके पीछे-पीछे दुकान पर पहुंच गया। उसके साथ एक और युवक भी था। दुकान से निकलते ही दोनों युवकों ने महिला से कहा कि आपके परिवार पर गंभीर संकट आया हुआ है। अगर वे चाहें तो वे दोनों उस संकट को दूर कर सकते हैं।

उन दोनों युवकों की बात सुनकर महिला रुक गई। दोनों युवकों ने यहां-वहां की बातें कर उन्हें उलझा लिया। इस दौरान एक युवक ने ऊषा खुराना से कहा कि वे अपने सोने के दोनों कंगन, अंगूठी, पर्स उन्हें दे दें।

महिला के अनुसार उन्हें होश नहीं रहा और दोनों युवक जैसे जैसे बोलते गए, वे वैसा ही करती गई। दोनों युवक जेवर व पर्स जिसमें करीब 400 रुपये थे, लेकर रफूचक्कर हो गए। थोड़ी देर बाद महिला को होश आया तो उन्होंने घर पहुंच कर सारी बात बताई।
विज्ञापन

हाल ही में हुई घटनाएं

- फोटो : डेमो
​प्रेम खुराना के अनुसार, उनकी पत्नी काफी देर तक बेसुध रही। उन्हें डाक्टर के पास ले जाया गया और उपचार के बाद अब वे ठीक हैं। घटना की शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

लगातार बढ़ती ठगी की इन घटनाओं पर पुलिस की नजर है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लोग भी थोड़ा सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति से बात न करें, यदि कोई संदेह हो तो शोर मचा कर आसपास के लोगों को जमा कर लें ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके।- राजेश चेची, एसीपी क्राइम

हाल ही में हुई घटनाएं
4 नवंबर - एनआईटी तीन फ्रंटियर कॉलोनी निवासी सुरेश कुमारी से रास्ता पूछने के बहाने दो युवक जेवर उतरवा ले गए।
3 नवंबर - बल्लभगढ़ निवासी ममता सिंह को परिवार पर आए संकट को दूर करने का झांसा दे ठग रुपये व जेवर ले उड़े।
2 नवंबर - सेक्टर-16 निवासी सुनीता देवी से रास्ता पूछने के बहाने रोका और बढ़ी रही आपराधिक घटनाओं के चलते गहने उतारकर बैग में रखने का झांसा दे ले उड़े।
1 नवंबर - सेक्टर-37 निवासी प्रतिभा प्रभाकर को भी संकट दूर करने का झांसा दे बदमाश गहने ठग ले गए थे।
31 अक्तूबर- परिवार पर आए संकट को दूर करने के बहाने पीछे देख्ेा बिना 81 कदम चलवा कर एक ढोंगी सेक्टर-37 निवासी प्रतिभा प्रभाकर से जेवर उतरवा कर ले गया।
30 अक्तूबर - सूरजकुंड के चार्मवुड विलेज मार्केट में लाल कुआं, नई दिल्ली निवासी हीरामणी को दो युवक छह लाख रुपये देने का झांसा देकर सात हजार रुपये व जेवर उतरवा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें