फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थियां विसर्जित करने गए युवक की बनाई न्यूड क्लिपिंग, महिला तांत्रिक पर आरोप

Mon, 06 Nov 2017 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
न्यूड वीडियो क्लिपिंग - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पिता की अस्थियां विसर्जित करने गए युवक की अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेलिंग करने और रुपए वसूलने का एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। इससे परेशान होकर पीड़ित ने अब कोर्ट व पुलिस की शरण ली है।
विज्ञापन


इस्तगासे से दर्ज रिपोर्ट में परिवादी ने एक महिला तांत्रिक समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया है। यह मामला है राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में जवाहर नगर थाना इलाके का। यहां रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2015 में पिता की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गया था।

जहां उसकी एकता नामक एक महिला तांत्रिक और उसका पति पंकज से हुई। उन्होंने परिवादी को विधि-विधान से अस्थियां विसर्जित करने का झांसा देकर बातों में फंसा लिया और फिर परिवादी के घर में हवन-पूजन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदनामी का डर दिखाकर करीब 1 लाख 40 हजार रुपए वसूले

mms - फोटो : सोशल मीड‌िया
झांसे में आकर उसने आरोपियों को अपने घर बुलाया। यहां मोटी दानदक्षिणा देकर पूजा करवाई। लेकिन इसी बीच आरोपियों ने परिवादी की आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और बदनामी का डर दिखाकर करीब 1 लाख 40 हजार रुपए वसूल कर लिए।

इसके बाद भी आरोपियों ने परिवादी से पांच लाख रुपए देने की मांग और कर डाली। इससे परेशान होकर परिवादी ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए हरिद्वार निवासी एकता, राजकपूर, सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी और ब्लैकमेल कर रुपए वसूल करने का मुकदमा दर्ज करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें