फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर  युवक से 28 हजार रुपये लूटे

Fri, 04 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर क्षेत्र में काम करने वाले एक युवक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 28 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कार में बैठाकर पहले उससे तीन हजार रुपये छीनने बाद उसे कार से अल्फा-2 के एटीएम से 25 हजार रुपये निकलवा लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना कासना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन लिखित शिकायत बाद देने की बात कहकर लौट गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरुप से एटा निवासी एक युवक सूरजपुर क्षेत्र में काम करता है। बुधवार देर शाम युवक एटा जाने के दौरान एल्फा-1 स्थित कॉमर्शियल बेल्ट में रुक गया। आरोप है कि यहां से तीन बदमाश तमंचा दिखाकर उसे कार में बैठाकर ले गए।

कॉमर्शियल बेल्ट में लोगों की भीड़ होने के बावजूद युवक शोर मचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बदमाशों ने रास्ते में युवक से जेब में रखे तीन हजार रुपये छीन लिए। बदमाश युवक को एल्फा-2 सेक्टर स्थित एटीएम पर ले गए।
विज्ञापन


यहां युवक का एटीएम कार्ड लेकर पहले बदमाशों ने स्वयं रुपये निकालने की कोशिश की, रुपये नहीं निकलने पर आरोपी पीड़ित को एटीएम केबिन में लेकर पहुंचे औैर 25 हजार रुपये निकाल शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर भाग गए।

बाद में पीड़ित ने घटना की सूचना कासना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर लिखित शिकायत देने को कहा, लेकिन युवक एटा से लौटकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर चला गया। 

युवक ने लिखित शिकायत नहीं दी है। वह एटा से लौटकर रिपोर्ट दर्ज कराने  की बात कहकर चला गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी होने के बावजूद युवक ने शोर नहीं मचाया। इसके चलते घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, लिखित शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सुधीर कुमार त्यागी, कासना कोतवाली प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें