गाजियाबाद के इंद्रपुरी कॉलोनी में सोमवार दोपहर को एक घर में लुटेरों ने घर में घुसकर लाखों की रुपए की लूटपाट की और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की लोनी के इंद्रपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े हावड़ा बीड़ी के मालिक के पड़ोस में रहने वाले शख्स के घर में लुटेरों ने लंबा हाथ मारा।
शुरूआत में खबरें आईं थीं कि लूट हावड़ा बीड़ी के मालिक के घर ही लूट हुई है पर बाद में पता चला कि मामला उसके पड़ोसी के घर का है। लूटपाट कर लुटेरे मौके से फरार हो गए।