गुड़गांव में आईबीएम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के घर में चोरी करके निकल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बृहस्पतिवार को दबोचा है। सुशांतलोक थाना पुलिस आरोपियों एक दिन की रिमांड लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
आईबीएम कंपनी में तैनात विद्याघर दीपावली की छुट्टी पर अपने परिवार के साथ पूना गए हुए हैं। उनके घर पर ताला लगा हुआ है। उनके पड़ोस में रहने वाले संजय गुप्ता ने बृहस्पतिवार की दोपहर को पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दिया कि उनके दोस्त के घर का ताला टूटा हुआ है।
पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मी व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। तो भीतर देखा कि राजेश्र दुर्गा व भागचंद निवासी अजमेर चोरी का सामान समेट कर निकलने ही वाले थे। पुलिस ने उनके पास से घर के भीतर से चोरी किया गया लगभग तीन लाख रुपए से अधिक कीमत का माल बरामद किया।