फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटेल डीलर के मुंह में तमंचा डालकर 4 लाख लूटे

Sun, 02 Feb 2014 08:58 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी में दिनदहाडे़ पांच हथियारबंद बदमाशों ने एयरटेल डीलर के दफ्तर में कर्मचारियों को भयभीत कर चार लाख रुपये लूटकर ले गए। लूटपाट के बाद बदमाश बाहर से गेट बंद कर फरार हो गए। घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर नाराज लोगों ने तिराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर तहसील के सामने एयरटेल के  डीलर का दफ्तर है। डीलर पवन बजरंगी अपने पांच कर्मचारियों के साथ शनिवार को दफ्तर पर मौजूद थे। करीब तीन बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाश दफ्तर पर पहुंचे।

बदमाशों ने हेलमेट से चेहरा छुपाया हुआ था। बदमाशों ने पिस्टल तानकर कर्मचारियों को भयभीत कर दिया। विरोध करने पर लाठी डंडों से कर्मचारियों से मारपीट भी की गई। कैश काउंटर से चार लाख रुपये लूटकर ले गए। लूट की वारदात की सूचना तुरंत दादरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन


बदमाशों का पीछा भी किया गया। लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित ने लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल के मौजूद नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से नाराज लोगों ने दादरी तिराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम की सूचना मिलने पर एसपी देहात डा. ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित को जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें