फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो पार्क में खाना खा रहे थे तभी...

Wed, 15 Jan 2014 04:01 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रेमी जोड़े से लूटपाट करने के आरोप में शालीमार बाग निवासी उत्तम बर्मन (20), समीर (20) और माजिद (22) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने कमला मार्केट इलाके में एक ऑटो चालक को भी लूट लिया था। तीनों के पास से लूटा गया कुछ माल बरामद हुआ है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि दो जनवरी को रोहिणी सेक्टर-नौ निवासी संजय अपनी महिला दोस्त के साथ मौर्या एंक्लेव के पार्क में बैठकर खाना खा रहे थे। तभी हथियारबंद चार बदमाशों ने संजय से कैश, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन


इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने संजय की दोस्त को धक्का दे दिया। जिससे उसे चोटें लगी। जांच के दौरान पुलिस ने पीतमपुरा से तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों ने दिसंबर, 2013 में कमला मार्केट इलाके से ऑटो चालक को भी लूटा था।

चोरी के आरोप में चार अरेस्ट
उत्तम नगर पुलिस ने दो दुकानों से मोबाइल चोरी के आरोप में चार लोगों को पकड़ा है। इनमें से दो की पहचान मोहम्मद इकबाल (22) और गगन (30) निवासी उत्तम नगर के रूप में हुई, जबकि दो आरोपी नाबालिग हैं।

पुलिस ने इनके पास से 146 मोबाइल और रणहौला थाना क्षेत्र से चुराई गई बाइक बरामद की है इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के छह मामले सुलझाने का दावा किया है। इकबाल और गगन ने बताया कि वह नाबालिगों की मदद से इलाके में वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें