फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी व्यापारियों से 14 लाख की लूट

Mon, 24 Feb 2014 12:13 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर-बिलासपुर से कैश कलेक्शन करके घर जा रहे दो चीनी व्यापारियों से बदमाशों ने 14 लाख लूट लिए।
विज्ञापन


व्यापारी ने अपने लाइसेंसी हथियार से एक बदमाश को गोली मारी तो उसके साथी ने व्यापारी को दो गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को ग्रेनो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर के व्यापारियों ने बाजार बंद करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी के मुताबिक सिकंदराबाद निवासी दो भाई अमित और संदीप रविवार को चीनी से भरे मिनी ट्रक से दनकौर-बिलासपुर पहुंचे। चीनी सप्लाई करके 14 लाख कैश लेकर उसी गाड़ी से दोपहर बाद रवाना हो गए।
विज्ञापन


जब गाड़ी दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर चीती के पास पहुंची तो दो कार और बाइकों पर सवार चार-पांच बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने लूटपाट शुरू की तो व्यापारी भाइयों ने विरोध किया।

यह भी पढ़ें: 15 लाख की ड्रग्स के साथ विदेशी गिरफ्तार

गाड़ी चला रहे व्यापारी संदीप पर बदमाशों ने हथियारों की बट से हमला कर दिया और रुपये से भरे बैग को लूटने का प्रयास किया। लेकिन अमित ने एक बदमाश को गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने अमित को दो गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश 14 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और व्यापारियों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। अमित की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के खिलाफ व्यापारियों ने बिलासपुर में बाजार बंद करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें