ग्रेटर नोएडा में बाइकर्स का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दिन दहाडे़ रेयान गोलचक्कर पर एक महिला को धक्का देकर गिरा दिया।
उसके बाद बदमाश मोबाइल, कुंडल और चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक अल्फा-सेक्टर की अनुराधा पांडे हबीबपुर के मैनेजर केसराम इंटर कॉलेज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
शुक्रवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद वह बस से अपने घर लौट रही थीं। रेयान गोलचक्कर पर बस से उतरकर पैदल ही आ रही थीं, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने महिला शिक्षिका को पीछे से धक्का मारा, जिससे वह गिर कर घायल हो गईं।
बदमाशों ने उनसे कुंडल और पर्स लूट लिए और फरार हो गए। पर्स में मोबाइल और चार हजार रुपये के अलावा अन्य सामान रखा था। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।