फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दरिंदगी करने वाले लिव इन पार्टनर गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
परिवार से नाराज होकर छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंची किशोरी को  लिव इन पार्टनर में रह रहे महिला व व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन से ही अपहरण कर लिया। दिल्ली में उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ तो उसे शादी के नाम पर बेचा गया। उसे जान से मारने की धमकी देकर शराब पिलाई गई। नशे में उससे वेश्यावृति करवाई जाती थी। सराय कालेखां चौकी पुलिस ने लिव इन पार्टनर में रह रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी 15 वर्षीय किशोरी नेहा (बदला हुआ नाम) परिवार से रूठकर अक्तूबर महीने में दिल्ली आई थी। रेलवे स्टेशन पर उसे अरमान नाम के व्यक्ति ने पकड़ लिया। अरमान उसे सराय कालेखां स्थित अपने घर ले गया। 

आरोपी ने वहां अपनी लिव इन पार्टनर महिला हसीना उर्फ लाडो के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे शादी कराने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों ने उसे राजस्थान के पप्पू यादव को शादी करने के लिए 70 हजार रुपये बेच दिया। पप्पू यादव शादी करने के बाद उसे फरीदाबाद ले आया। प्राइवेट नौकरी करने वाला पप्पू यादव उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। जब नेहा को पता लगा कि उसे पप्पू यादव को बेचा गया है तो वह वहां से भागकर वापस छत्तीसगढ़ जाने के लिए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आ गई। 
विज्ञापन


यहां पर उसे हसीना फिर मिल गई। हसीना ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर मो. अफरोज (22) को पैसे लेकर बेच दिया। मो. अफरोज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब नेहा मौके से भागने लगी तो हसीना उसे पकड़ने लगी। नेहा को पकड़ते हुए महिला आयोग की टीम ने देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। 

सराय कालेखां चौकी प्रभारी संतोष पाबरी की टीम ने पप्पू यादव, मो. अफरोज और मो. जाकिर को गिरफ्तार कर लिया था। जाकिर को भी किशोरी को बेचा गया था। हसीना उर्फ लाडो (25) और अरमान उर्फ इब्राहिम (38) फरार थे। संतोष पावरी की टीम ने कई महीने की तफ्तीश के बाद हसीना व अरमान को 11 अप्रैल को सराय कालेखां इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में एक और लड़की के साथ इस तरह की दरिंदगी करने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन








 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें