फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले को शराब पिलाने से मना करने पर की पत्नी की हत्या

Wed, 02 Mar 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगरोला गांव में साले को शराब पिलाने का विरोध करने पर एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर देसी पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उत्तम नगर दिल्ली की रहने वाली रूपा (23) की शादी एक वर्ष पूर्व गांव चिताहा, जिला छपरा, बिहार निवासी संदीप से हुई थी। शादी के बाद से दंपति अगरोला गांव में किराए के मकान में रहते थे।

20 दिन पूर्व रूपा की मां की मौत हो गई थी। तभी से रूपा मायके गई हुई थी। मंगलवार शाम उसका बड़ा भाई विकास रूपा को ससुराल छोड़ने आया था। देर रात जीजा-साले ने शराब पी।
विज्ञापन


शराब पीकर विकास की हालत खराब हो गई। बुधवार सुबह रूपा ने भाई विकास को शराब पिलाने का विरोध किया, जिस पर उसका पति से झगड़ा हो गया।

इस दौरान संदीप ने पिस्टल से रूपा को गोली मार दी और मौके से भाग गया। विकास उसे गंभीर हालत में पास के एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ शीलेश यादव का कहना है कि घटना स्थल से 32 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। आरोपी पति को विजय विहार पुस्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। भाई विकास ने जीजा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पति बोल रहा, हुआ हादसा
पुलिस हिरासत में संदीप ने बताया कि वह कमरे से बाहर था। विकास गेट पर खड़ा था। झगड़े के बाद रूपा ने पिस्टल उठा ली।

पत्नी से पिस्टल छीनने के दौरान गोली चल गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि संदीप के पास देसी पिस्टल कहां से आयी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें