डीएलएफ फेज दो थाना क्षेत्र में चोरो ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएलएफ फेज दो निवासी गिरीश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जुलाई को वह परिवार समेत बाहर गए थे। दो जुलाई को घर पर पहुंचे तो देखा गेट का ताला टुटा हुआ था और सारा सामान फैला हुआ था।
अल्मारियों में रखा कैश और ज्वैलरी गायब थी। घर से 1,80 हजार रुपये कैश,तीन गोल्ड चैन,दो अंगुठी सहित अन्य सामान गायब है। जांच अधिकारी एएसआई संजीव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।