फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने पहले हुई थी शादी, मुनमुटाव इतना बढ़ गया कि चुन्नी का फंदा बना कर दे दी जान

Mon, 26 Mar 2018 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से किसी बात को लेकर मनमुटाव होने पर शनिवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी 19 वर्षीय संजिला ने पांच महीने पहले पड़ोस के गांव निवासी रोशन से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों सेक्टर-18 थाना क्षेत्र के गांव सरहोल में रह रहे थे।

शनिवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में काफी अधिक मनमुटाव हो गया। इसके बाद संजिला ने स्वयं को दूसरे कमरे में बंद कर लिया जबकि रोशन बाहर के कमरे में सो गया।
विज्ञापन


शाम के वक्त जब वह उठा और उसे संजिला दिखाई नहीं दी तो वह उसे ढूंढने लगा। इस दौरान उसने दूसरे कमरे को अंदर से बंद पाया। इस पर उसने रोशनदान से देखा कि संजिला पंखे से लटकी हुई है।

इस पर उसने मकान मालिक व पुलिस को सूचना देते हुए दरवाजा तोड़ा और शव को पंखे से लटकाया। एएसआई देवचरण ने बताया कि महिला ने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें