फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक 100 नंबर पर करती रही कॉल, नहीं मिला जवाब

Mon, 21 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

पति ने बच्चों समेत महिला को घर से निकाला
पत्नी कर रही थी पुलिस को फोन 
जवाब नहीं मिलने के बाद एसपी सिटी ऑफिस पहुंची पीड़िता
आत्महत्या की दी धमकी
विज्ञापन
काॅल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सेक्टर-11 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की पिटाई कर घर से निकालकर दरवाजे पर ताला लगा दिया। इसके बाद पीड़िता 100 नंबर पर लगातार कॉल करती रही लेकिन दो घंटे तक कोई जवाब नहीं मिला। महिला के सब्र का बांध टूट गया वह एसपी सिटी आफिस पहुंची।
विज्ञापन


मगर वहां पर उसकी समस्या न सुनी गई तो उसने बच्चों समेत आत्महत्या करने की धमकी दी। सेक्टर-11 निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीता है और जुआ खेलता है। पिछले दिनों उसने कुछ जुआरियों को जबरदस्ती घर में घुसा दिया था और जिन्होंने महिला से अभद्रता की थी।

जिस पर पुलिस बुला ली थी। इसके बाद आरोपी पति भी फरार हो गया। रविवार को महिला का पति घर आया और उसने शराब पीकर जमकर पत्नी और बच्चों को पीटा। पीड़िता ने विरोध किया तो फिर से कुछ जुआरियों को घर पर बुलाया और उन्होंने महिला से अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद पति ने उसे बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने 100 नंबर पर लगातार कॉल करती रही। लेकिन उसकी एक न सुनी गई। इसके बाद वह शाम 4 बजे एसपी सिटी आफिस पर पहुंची। मगर तब तक वहां से एसपी सिटी भी आफिस से निकल चुके थे। पीड़िता ने पुलिसकर्मियों से मदद मांगी लेकिन कोई भी उसकी समस्या सुनने को तैयार नहीं हुआ।

परेशान होकर पुलिसकर्मियों को धमकी दी कि वह यहीं पर बच्चों समेत आत्महत्या करेगी। मगर पुलिसकर्मियों ने महिला को समझा बुझाकर शांत किया और जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत करने के लिए भेज दिया।

इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि महिला द्वारा की जा रही 100 नंबर की कॉल नोएडा के बजाय दिल्ली लग रही थी। इस कारण उसकी सूचना पुलिस तक नहीं पहुंच पा रही थी। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें