फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के लाखों के जेवर लेकर गोरखधाम से कूदा चोर

Mon, 08 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से गोरखपुर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस में बदमाशों ने रीयल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की पत्नी के बैग से ज्वैलरी और नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेन चलते ही बदमाशों ने यह वारदात की। महिला ने शोर मचाकर चोर को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम और जीआरपी को सूचना देकर ट्रेन को गाजियाबाद में रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन जीआरपी के ट्रेन तक पहुंचने से पहले यह ट्रेन गाजियाबाद से निकल गई।
विज्ञापन


गाजियाबाद में इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। महिला चंद्रकला मिश्रा अपने पति रत्नेश मिश्रा के साथ नई दिल्ली से गोरखपुर जाने के लिए रविवार रात नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म-6 से गोरखधाम एक्सप्रेस में सवार हुई थी।

रत्नेश गुड़गांव की इनवेस्टर क्लीनिक नाम की रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर हैं और पत्नी के साथ गोरखपुर घर जा रहे थे।

चंद्रकला मिश्रा ने फोन पर बताया कि ट्रेन में सवार होने के बाद उनके पति रत्नेश सामान रखने ट्रेन के अंदर चले गए और वह टॉयलेट के पास अपनी ढाई साल की बेटी के साथ खड़ी हो गई।

इसी दौरान एक करीब 55 साल का व्यक्ति नीली जैकेट पहने हुए उनके पीछे खड़ा हो गया। डर की वजह से चंद्रकला ने बेटी को तो संभाल लिया, लेकिन हैंडबैग को न संभाल पायी।

जब तक उसके पति सामान सीट पर रखकर लौटे तब तक बदमाश चंद्रकला के बैग की चेन खोलकर सोने की तीन चेन, चार अंगूठी, बेटी और महिला की पायल और 15 हजार की नगदी निकाल चुका था।

शक होने पर महिला ने शोर मचाया और उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। रत्नेश ने 100 नंबर पर गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। यहां से जीआरपी गाजियाबाद को सूचना दी गई।
विज्ञापन


जीआरपी अधिकारियों के प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन गाजियाबाद को पार कर गई। यह ट्रेन सिग्नल न मिलने पर गाजियाबाद में चंद मिनट के लिए मेन लाइन पर रुकी थी।

घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि मेरी शादी की निशानियां भी बदमाश ले गया। करीब साढ़े तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

सुरक्षा के इस नंबर पर करें कॉल
आरपीएफ सिक्योरिटी हेल्पलाइन 182
जीआरपी कंट्रोल रूम 9454402544
जीआरपी गोरखपुर मंडल 9454402547
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें