फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हुआ जब फेसबुक फ्रेंड के भाई की ‘ब्लैक मनी’ व्हाइट कराई

Thu, 08 Mar 2018 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
facebook love
विज्ञापन

फेसबुक पर युवती से दोस्ती परवान चढ़ी तो एक युवक ने नोटबंदी के दौरान उसके भाई की 2.5 लाख की ‘ब्लैक मनी’ को व्हाइट करा दिया। अब 40 हजार रुपये न चुका पाने की वजह से दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया।

विज्ञापन


युवक  का आरोप है कि  युवती के भाई और परिजनों ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज और मारपीट की। युवक ने कविनगर थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी है।

कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के एम ब्लाक में रहने वाले सौरभ कुमार ग्राफिक्स डिजाइनर हैं। सौरभ ने बताया कि वर्ष 2016 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती दिल्ली नंद नगरी की रहने वाली एक युवती से हुई थी। युवती के भाई से भी उसकी बातचीत होने लगी।

नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद युवती के भाई ने यह कहकर उसके बैंक अकाउंट में ढाई लाख रुपये जमा करा दिए कि वह थोड़ी-थोड़ी रकम उससे ले लेगा। सौरभ का कहना है कि  वह युवती के भाई को करीब 2.10 लाख रुपये लौटा चुका है।
विज्ञापन


नौकरी छूट जाने की वजह से वह 40 हजार रुपये की रकम नहीं चुका पाया। अब युवती के परिजन रुपये न लौटाने पर उसके घर जाकर हंगामा करते हैं। चार मार्च को उसकी गैर मौजूदगी में युवती के भाई व अन्य परिजनों ने शास्त्री नगर में उसके घर पर हंगामा कर उसके भाई, भाभी से गाली-गलौज की।

छोटे भाई को कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग गए। सौरभ ने मंगलवार को तहरीर दी। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह का कहना है कि  मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें