खजूरी खास इलाके में महिला की एलपीजी के छोटे सिलेंडर से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। गंभीर हालत में पीड़ित हिना (19) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हत्यारोपी हिना का पति है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। खजूरी खास थाना पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बदायूं की रहने वाली हिना पति बिट्टू व अन्य सदस्यों के साथ खजूरी खास इलाके में किराए के मकान में रहती थी।