फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पीछे करने को कहा तो चाकू से हमला कर दिया

Fri, 30 Jun 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
राजधानी में लोग छोटी-छोटी बातों पर किस कदर आग बबूला हो रहे हैं इसका उदाहरण बुधवार रात को देखने का मिला। युवक ने गाड़ी पीछे करने के लिए कहा तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी भीड़ के भी काबू में भी नहीं आया। मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू किया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

     
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार संजीव विधुड़ी तुगलकाबाद गांव में रहता है और व्यवसाय करता है। वह बुधवार रात को सफदरजंग एंक्लेव में स्थित राजेन्द्र ढ़ाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाकर वह जब अपनी गाड़ी निकालने लगा तो उसकी गाड़ी के पीछे एक गाड़ी थी। उसने यूपी नंबर की गाड़ी के चालक रोहित पाल सिंह को गाड़ी पीछे करने के लिए कहा तो वह गाली-गलौच व बदतमीजी करने लगा। 

कुछ देर कहासुनी के बाद रोहित पाल सिंह ने गाड़ी से बड़ा वाला चाकू निकाला और उसकी कमर पर वार किया। संजीव विधुडी ने खुद को पीछे कर बचाया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।       
विज्ञापन


वह लोगों को चाकू मारने की धमकी देने लगा और चाकू(डेगर) को हवा में लहराने लगा। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर सिपाही नाजिम व पवन मौके पर पहुंचे। दोनों ही सिपाहियों ने रोहितपाल सिंह को काबू किया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। आरोपी को काबू करने के दौरान सिपाही नाजिम के हाथ में चोट लग गई। 

सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर जलबाई टॉवर, सेक्टर-47 नोएडा,यूपी निवासी आरोपी रोहितपाल सिंह(40) को गिरफ्तार कर लिया। जमानती धाराएं होने के कारण उसे गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें