फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज किन्नर ने ड्यूटी ऑफिसर के रूम में उतारे सारे कपड़े, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 18 May 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के दक्षिण जिले के वसंतकुंज (साउथ) थाने में सोमवार रात को एक किन्नर ने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने जब इस किन्नर को रोका तो उसने अपने थाने में ही अपने कपड़े उतार दिए।
विज्ञापन


किन्नर ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किन्नर को काबू किया था। हालांकि उसे चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया गया।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक किन्नर शराब के नशे में महिपालपुर में ऑटो वाले झगड़ा कर रहा था। किन्नर गुड़गांव से आया था। किन्नर जब ज्यादा झगड़ा करने लगा तो उसने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल

Delhi Police
पुलिस इस किन्नर को वसंतकुंज थाने ले आई। यहां पर ड्यूटी ऑफिसर के कमरे में जब उसे बैठने के लिए कहा गया तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि ज्यादा हंगामा करने पर पुलिसकर्मी ने उसको कुछ थप्पड़ जड़ दिए थे। इससे नाराज किन्नर ने ड्यूटी ऑफिसर के रूम में अपने सारे कपड़े उतार दिए।

किसी तरह इस किन्नर को काबू लिया। किन्नर के हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया। मंगलवार शाम तक ये वीडियो वायरल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें