फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते का कांटा बने NDMC के वकील की सुपारी देकर कराई हत्या, 6 हिरासत में

Wed, 18 May 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुईन खान का शव ले जाते पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के जामिया नगर स्थित जोहरी फार्म में दो दिन पहले एनडीएमसी के असिस्टेंस लीगल एडवाइजर की हत्या मामले में पु्लिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इन सभी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल और बाइक भी बरामद की है।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक मुईन खान की हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी।
विज्ञापन

सुपारी देकर कराई थी हत्या

मुईन के घर के बाहर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए सुपारी किलर को मोटी रकम का भुगतान भी किया गया था। दक्षिणी दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मुईन खान की हत्या के मामले में दो सुपारी किलर समेत होटल मालिक के पीएसओ को हिरासत में लिया है।

सुपारी किलर के पास से रकम भी बरामद कर ली गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि होटल मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दिल्ली पुलिस दो और सुपारी किलर को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर में दबिश दी जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल से संबंधित लोगों और होटल मालिक के पीएसओ ने मुईन खान की हत्या की पूरी साजिश रची थी। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए एक दर्जन टीमें बनाई गई थीं।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर मोईन खान एक बड़े होटल की टैक्स संबंधी जांच कर रहे थे।

जांच होटल मालिक के खिलाफ जाने की वजह से अधिकारी की हत्या कराई गई। मालूम हो कि सोमवार शाम को एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर मुईन खान अपनी गाड़ी से ऑफिस से घर की तरफ जा रहे थे।

घर के नजदीक जामिया नगर की पार्किंग में कार पार्क करते वक्त रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवारों ने मुईन खान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें