फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर निकल भागने वाला इनामी हत्यारा गिरफ्तार

Wed, 14 May 2014 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद अपराध शाखा सेक्टर-48 ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। राजेेंद्र सिंह नामक यह व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था, लेकिन पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन


अपराध शाखा सेक्टर-48 ने इस बदमाश को मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रतनपुरी गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी अपनी पहचान छुपाकर वहां एक परिचित के यहां रह रहा था।

अपराध शाखा-48 के इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सेक्टर-55 के समयपुर गांव का मूल निवासी है। उसने वर्ष 2001 में अपनी पत्नी की हत्या की थी। कुछ समय बाद अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तभी से वह भौंडसी जेल में सजा काट रहा था।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

2009 में पैरोल से निकला और फरार हो गया

वर्ष 2009 में वह पैरोल पर जेल से बाहर आ गया लेकिन वापस जाने की जगह फरार हो गया। इस मामले में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था, उसके खिलाफ पुलिस ने सेक्टर-55 में मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये इनाम रखा था।

तभी से अपराध शाखा की टीम उसकी तलाश कर रही थी। इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी राजेंद्र मुजफ्फरनगर में छुपा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें