फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: पढ़िए, क्राइम की 5 बड़ी घटनाएं एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में घूम रहे शोहदों ने किशोरियों को मुश्किल में डाल रखा है। तीन दिन पहले एक शोहदा किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया तो बुधवार को दूसरे ने एक किशोरी को चाकू की नोक पर अगवा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


तीन दिन से गुमशुदा किशोरी के पिता ने सराय ख्वाजा थाने में सूरदास कालोनी तिलपत निवासी साहिल के खिलाफ बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 6 सितंबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन न स्कूल पहुंची और न घर वापस लौटी। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि किशोरी और आरोपी को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सेंट्रल थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़ित पिता ने अज्ञात शोहदे के खिलाफ बेटी को चाकू की नोक पर अगवा करने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के पिता के मुताबिक उसकी 15 साल की बेटी बृहस्पतिवार को दोपहर स्कूल से लौट कर घर में दाखिल होने के लिए मेन गेट का ताला खोल रही थी।

इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर बेटी के मुंह पर रुमाल रख दिया और पेट पर चाकू लगाकर सड़क की ओर खींचने का प्रयास किया। बचाव में बेटी की कोहनी में चाकू लगने से खून बहने लगा। एसएचओ सेंट्रल थाना ने बताया कि शोहदे को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला ने दवा की जगह खाई जहरीली चीज, मौत

अहीरवाड़ा निवासी एक महिला ने दवा के धोखे में कोई जहरीली चीज खा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मिथिलेश पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। पास के ही डॉक्टर से वह अपना इलाज करवा रही थी। रोज की तरह उसने बृहस्पतिवार सुबह भी अपनी दवा खाई। थोड़ी देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

उसने मौके पर मौजूद अपने पति किशन को बुलाया। जिसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी सिटी थाने में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा। दोपहर बाद रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि किसी जहरीली चीज को खाने से महिला की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

मोबाइल शॉप और घर में चोरों ने लगाई सेंध

सेक्टर-सात थाना क्षेत्र के सेक्टर-नौ और सिटी थाना के ऋषि नगर की एक मोबाइल दुकान में चोरो ने सेंध लगाई। दोनों मामलों की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
 
बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-55 निवासी लव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि ऋषि नगर में उसकी मोबाइल शॉप है।

बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह अपनी दुकान बंद करके चला गया। बृहस्पतिवार सुबह जब वह आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो 50 टैबलेट व मोबाइल फोन गायब थे।

इसी प्रकार एकअन्य मामले में सेक्टर-9 स्थित एक मकान में सेंध लगाकर चोर लाखों के सोने के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। सेक्टर-9 में रहने वाले सौम्य ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह कहीं बाहर गया था। सुबह जब वह आया तो घर से सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। सेक्टर-सात थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

अवैध हथियार लेकर घूमता व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने बल्लभगढ़ बस अड्डे के पास से सार्वजनिक स्थान पर सरेआम अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद की है। थाना शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक व्यक्ति बल्लभगढ़ बस अड्डे के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। वह बार-बार इधर से उधर चक्कर लगा रहा था।

उसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों को उसकी गतिविधियों को देख कर संदेह हो गया। तभी किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की है।
विज्ञापन

फर्जी कागजात पर कराई 10 लाख की रजिस्ट्री

फरीदाबाद में जमीन खरीदने से पहले कागजात की जांच कर लें, वरना आप भी बसंतपुर गांव निवासी देविंद्र की तरह जालसाजी का शिकार हो लाखों गंवा सकते हैं। उन्होंने बिना कागजात जांचे ही एक व्यक्ति से जमीन खरीदी। सच्चाई सामने आने पर सेंट्रल थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआई को नियुक्त किया है।

देविंद्र के मुताबिक उन्होंने सेक्टर-4 डीपीएस अपार्टमेंट दिल्ली निवासी जतिन सहगल से अप्रैल 2010 में दस लाख रुपये में नौ बीघा जमीन खरीदी थी। जतिन ने जमीन की रजिस्ट्री फरीदाबाद से कराई थी।

उन्होंने जमीन बेचने के लिए एक खरीदार को रजिस्ट्री की फोटो स्टेट दी थी। उसने बताया कि रजिस्ट्री फर्जी है। तहसील में पता किया तो रजिस्ट्री फर्जी निकली। देविंद्र ने बताया कि उन्होंने जतिन सहगल से इसकी शिकायत करते हुए अपना धन वापस मांगा तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें