फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही के लिए नहीं पहुंची गैंगरेप पीड़ित कजाकिस्तान की महिला

Wed, 11 May 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
करोलबाग स्थित एक होटल में 12 मार्च 2015 को टैक्सी चालक समेत तीन आरोपियों द्वारा किए गए गैंगरेप के मामले में पीड़ित कजाकिस्तान महिला गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश नहीं हुई। अदालत ने 11 जनवरी को दूसरी बार समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन उसे अभी तक समन तामील नहीं हो सका है।
विज्ञापन


उधर, मामले की सुनवाई कर रहे जज मंगलवार को अवकाश पर थे। केस की सुनवाई के लिए अब आठ जून की तारीख तय की गई है। तीस हजारी अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार द्वितीय के समक्ष मंगलवार को केस की सुनवाई होनी थी।  रमेश कुमार मंगलवार को ट्रेनिंग पर थे और पीड़िता भी कोर्ट में पेश नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट जमा करवाई है।

दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कजाकिस्तान नागरिक महिला के पते की छानबीन के लिए गृह मंत्रालय के विधि प्रकोष्ठ को पत्र लिखा गया है। इस पत्र में कजाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा पीड़िता के पते की छानबीन कराने का आग्रह किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें