फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी और सरिये से कश्मीरी स्टूडेंट्स को पीटा

Sat, 21 Mar 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर आईटीएस डेंटल कॉलेज के बाहर शनिवार को कार सवार चार युवकों ने कश्मीरी छात्र और छात्रा को हॉकी और सरिये से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों में एक युवक जूनियर छात्र बताया गया है।
विज्ञापन


एसओ मुरादनगर ने बताया कि श्रीनगर के कर्णनगर निवासी राहिल और फरहीन मोदीनगर कादराबाद स्थित आईडीएसटी डेंटल कॉलेज में बीडीएस तृतीय वर्ष के स्टूडेंट्स हैं।

जनरल मेडिसन एग्जाम के चलते दोनों शनिवार को मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज परीक्षा केंद्र में एग्जाम देने गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे एग्जाम खत्म होने के बाद छात्र और छात्रा कॉलेज से बाहर पहुंचे तो गेट से कुछ ही दूरी पर कार में सवार चार युवकों ने दोनों को रोक लिया।
विज्ञापन


युवकों ने हॉकी और सरिये से उन पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के हाथ में फ्रैक्चर है और छात्र के सिर में चोट लगी है। आरोपी युवकों में एक युवक द्वितीय वर्ष का छात्र बताया गया है। मामले में दी गई तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

‘मामला कॉलेज के बाहर का है। घटना के बाद पुलिस के मार्फत आईडीएसटी कॉलेज को सूचना दे दी गई थी।’ - राजीव मल्होत्रा, प्रशासनिक अधिकारी आईटीएस।

कॉलेज प्रशासन खुद करा रहा जांच
घायल युवक का सिटी स्कैन कराया गया है। हालत में सुधार है। छात्र और छात्रा कॉलेज के हॉस्टल में रहते हैं, जबकि आरोपी युवक बाहर कहीं रहता है। कॉलेज प्रशासन खुद जांच करा रहा है। - डा. सिद्धार्थ, प्रशासनिक अधिकारी, आईडीएसटी कॉलेज कादराबाद
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें