फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अपहरण कर बलात्कार

Sat, 21 Mar 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला का अपहरण करके उससे बलात्कार करने का मामला सामने आया है। गांधीनगर पुलिस थाना में शिकायत मिलने पर मेंढर, पुंछ निवासी शकील के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक उन्हें एक महिला ने शिकायत में बताया कि वह उधमपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन


सिद्दड़ा में उसके कोई रिश्तेदार रहते हैं। वहां पर शकील ने उसे अपनी बातों में फंसाया और उसका अपहरण कर लिया। फिर उसे कहीं ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के तुरंत बाद वह नेहरू मार्केट पुलिस चौकी पहुंची। यहां उसे सारी घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की जानकारी में महिला ने यह भी बताया कि छह साल पहले आरोपी उसे सिद्दड़ा में मिला था, तब उसका किसी बात को लेकर उसके साथ विवाद हो गया था, उस समय आरोपी ने उससे बदला लेने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें