फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय में नहीं मिलती मुस्लिमों को जॉब- बताने वाला पत्रकार धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

Sat, 14 May 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुष्प शर्मा - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को पत्रकार पुष्प शर्मा को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुष्प शर्मा वही पत्रकार है जिसने आयुष मंत्रालय से मिले एक आरटीआई के जवाब के हवाले से दावा किया था, मंत्रालय मुस्लिमों को नौकरी नहीं देता।
विज्ञापन


पुष्प शर्मा को दिल्ली पुलिस ने आरटीआई के जवाब में छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुष्प शर्मा से जब पूछताछ की गई तब भी वे अपने जवाब पर ही अड़े रहे कि उन्होंने जो आरटीआई दिखाई है वो निसंदेह आयुष मंत्रालय की है।

इसके बाद शर्मा की यह रिपोर्ट मिली गजट के मार्च 2016 के अंक में छपी थी। शर्मा से रिपोर्ट के प्रकाशित होने के कुछ दिन बाद ही कोटला मुबारकपुर की पुलिस ने पूछताछ की थी। इसके बाद आरटीआई ‌के जवाब को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद शर्मा को तब इस शर्त पर छोड़ दिया गया था कि वो पु्लिस की आज्ञा के बिना न देश और न ही दिल्ली छोड़कर जाएंगे। पुलिस ने मिली गजट के संपादक डॉ. जफरुल-इस्लाम खान से भी 11 अप्रैल को गवाह के तौर पर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें