आईएनए में जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार ने दिल्ली कैंट थाना प्रभारी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
पीड़िता पुलिस के रवैये से परेशान है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान एक अन्य अंग्रेजी महिला फोटो पत्रकार के साथ भी बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस की बदसलूकी का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पीड़िता ने भी इस बाबत शिकायत दर्ज की है। इस मामले में साउथ दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि यह घटना प्रदर्शन के बीच हुई। जिसमें महिला फोटो पत्रकार ने एक महिला कांस्टेबल द्वारा उसका कैमरा छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।